Site icon chattisgarhmint.com

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप हेतु 31 मई तक नवीनीकरण आवेदन आमंत्रित

Spread the love

छात्रवृत्ति भुगतान की संभावित तिथि 10 जून

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 मई 2025/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभागीय पोर्टल पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन https://postmatric-scholarship.cg.nic.in में ऑनलाईन आवेदन किया जाता है। नवीनीकरण अंतर्गत
शासकीय संस्थाओं को 07 दिवस तथा अशासकीय संस्थाओं को अधिकतम 10 दिवस में नवीनीकरण का आवेदन 31 मई 2025 तक जमा करना होगा, जिसका संभावित भुगतान तिथि 10 जून 2025 निर्धारित है।

वर्तमान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का ऑनलाईन भुगतान वर्ष में एक बार जनवरी से मार्च के मध्य किया जाता है। व्यापक लोकहित एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सघन एवं सतर्क रूप से छात्रवृत्ति का भुगतान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनिवार्य अभिलेख के परीक्षण उपरांत शिक्षा सत्र 2025-26 के प्रारंभ में जारी किये जाने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2025-26 में नवीनीकरण एवं नवीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण हेतु  समय-सीमा का निर्धारण किया गया है।

Exit mobile version