Site icon chattisgarhmint.com

सड़कों के गढ्ढों का रिपेयरिंग कार्य शुरू

Spread the love

गोपी टॉकीज रोड सड़क को किया गया रिपेयर

रायगढ़। बारिश रोकने के बाद शहर के सड़कों का मरम्मत कार्य निगम प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया है। रविवार को गोपी टॉकीज सड़क का मरम्मत किया गया।कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बारिश के बाद शहर की सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी को दिए थे। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया और उनके अंतर्गत कार्यरत निगम के सभी इंजीनियर को शहर की सड़कों के मरम्मत करने के आदेश जारी किए थे। रविवार को गोपी टॉकीज सड़क का रिपेयरिंग कार्य किया गया। कर्मचारी ट्रैक्टर में रिपेयरिंग से संबंधित सामग्री लेकर निकले थे। इसके बाद सड़क पर जहां भी गड्ढे थे, वहां वाहन लगाकर मरम्मत कार्य किया गया। सड़कों के गढ्ढों को सीमेंट, गिट्टी, बालू के मिश्रण से सड़क के लेवल तक भरा गया और सीमेंट के गोल से ढलाई की गई। इसी तरह जेल परिसर के सामने, स्टेशन रोड जूटमिल रोड एवं शहर के मुख्य मार्ग जहां पर भी गड्ढे हैं, उसकी जल्द से जल्द मरम्मत करने के निर्देश कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने सभी इंजीनियर को दिए हैं।

Exit mobile version