Site icon chattisgarhmint.com

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों की स्थायित्व पर विशेष फोकस

डोरटूडोर कचरा संग्रहण और अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

रायगढ़, 18 मार्च 2026/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ओडीएफ प्लस मॉडल (आदर्श) ग्राम स्थायित्व एवं प्लास्टिक तथा फिकल स्लज अपशिष्ट प्रबंधन के विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण/उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिले के सभी 07 जनपद पंचायतों से 10-10 सरपंच, स्वच्छाग्रही समूह, सचिव, बीएसओ, बीसी, सीसी, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, जिला सलाहकार एवं एसबीएमजी टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई और उनके दायित्वों को स्पष्ट किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को प्रभावी बनाना तथा व्क्थ् प्लस मॉडल ग्रामों की स्थायित्व सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान सीईओ श्री पठारे ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ता शुल्क एवं स्वच्छता कर्मियों के मानदेय का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे कार्य में निरंतरता बनी रहे। ग्रामीण जनता को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए ग्राम स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त पीडब्लयूएमयू एवं एफएसटीपी इकाइयों को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाए रखने तथा ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों की स्थायित्व बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में यह भी स्पष्ट किया गया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं।

Exit mobile version