Site icon chattisgarhmint.com

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन

Spread the love

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 29 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव की अगुआई में किया गया। 
          इस दौड़ में शामिल होकर लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के छात्रों के साथ डीएमसी नरेन्द्र चौधरी, डीपीओ देवेंद्र वर्मा, एपीसी भुवनेश्वर पटेल, भूपेंद्र पटेल, आलोक स्वर्णकार, एबीईओ द्वारिका पटेल, क्रीड़ा अधिकारी जीवन लाल नायक, बाल कृष्ण डनसेना, चंद्रमणि गुप्ता एवं स्थानीय शालाओं के प्रभारी वेणु आडवाणी, राजेन्द्र कलैत, प्रशांत मिश्रा ने भाग लिया।

Exit mobile version