Site icon chattisgarhmint.com

सफाई कार्यो को गंभीरता से नहीं लेने पर चार स्वच्छता सुपरवाइजर की सेवा समाप्त

Spread the love

प्रति दिवस गूगल सीट में बिफोर और आफ्टर की फोटोग्राफ से की जा रही है कार्यों की मॉनिटरिंग


रायगढ़। निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा प्रति दिवस शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान वार्डों की सफाई व्यवस्था की मौके पर ही समीक्षा की जा रही है। कमिश्नर श्री क्षत्रिय के निर्देश पर डंपिंग साइट खत्म किया जा रहा है। इसी तरह सफाई कार्य को गंभीरता से नहीं करने पर चार स्वच्छता सुपरवाइजर की सेवा समाप्त कर दिया गया है।
प्रति दिवस निगम कमिश्नर श्री क्षत्रिय सुबह 6.30 बजे से वार्डों के निरीक्षण करते हैं। इस दौरान वे संबंधित वार्ड वासियों से पानी और स्वच्छता रिक्शा दीदियों के समय पर आने संबंधित चर्चा भी करते हैं। वार्ड वासियों से स्वच्छता से संबंधित मिले फीडबैक अनुसार संबंधित वार्ड सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय की जाती है। वार्डों में डंपिंग पॉइंट की सफाई और दिए गए कार्यों को समय पर नहीं करने पर चार स्वच्छता सुपरवाइजर की समाप्त कर दिया गया है। इसमें बिजेंद्र बाघ, पिंटू चौहान, सूरज मिरी और त्रिभुवन सिंह शामिल हैं। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने अच्छे काम करने वाले, वाहन, विद्युत, जल और सफाई विभाग के कर्मचारियों के लिए बेस्ट वर्कर ऑफ द मंथ की भी घोषणा की है। इसके लिए कर्मचारियों को उनके कार्यों के मापदंड अनुसार गूगल सीट जारी किया गया है, जिसमें वे प्रतिदिवस किए गए कार्यों की जानकारी के साथ बिफोर और आफ्टर की फोटोग्राफ शेयर कर रहे हैं। इसी के आधार पर ही स्वच्छता सुपरवाइजर द्वारा किए गए कार्यों का आंकलन किया जा रहा है। अच्छे कार्य करने वाले स्वच्छता सुपरवाइजर के कार्यों की प्रशंसा भी की जा रही है। इसी तरह अपेक्षाकृत कार्य नहीं करा पाने वालों की मॉनिटरिंग की जा रही है। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने सीधे तौर पर शहर के सभी वार्डों के डंपिंग पॉइंट को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। इसमें वाहन एवं सफाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामंजस्य बनाकर डंपिंग पॉइंट से प्रति दिवस कचरा उठे या सुनिश्चित करने की बात कही गई है। प्रति दिवस कचरा डंपिंग पॉइंट से सफाई की बिफोर एवं आफ्टर की फोटोग्राफ्स शेयर की जा रही है। अब तक विभिन्न वार्डों में जहां चार-पांच डंप साइट थे, वहां एक या दो डंप साइड ही शेष रह गए हैं। आने वाले दिनों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एवं स्वच्छता दीदियों के कार्यों को प्रेरित करते हुए इन डंप साइट को भी खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। मेन रोड एवं कमर्शियल एरिया के कचरे को जहां पर भी एकत्रित किया जाएगा, वहां से प्रति दिवस नियमित कचरा उठाने के निर्देश सभी सफाई दरोगा एवं स्वच्छता सुपरवाइजर को दिए गए हैं।

Exit mobile version