शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरुष एवं महिला इकाई द्वारा ग्राम टिनमिनी में आयोजित सात दिवसीय विशेष संयुक्त शिविर का सप्तम दिवस के अवसर पर समापन कार्यक्रम किया गया। सप्तम दिवस के अवसर पर प्रातः 8:00 बजे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न परिधानों को धारण कर सांस्कृतिक रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने गीत गाते एवं नृत्य करते हुए ग्राम टिनमिनी की गलियों में शानदार सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया। शिविर समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार एक्का, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश कुमार देवांगन, ग्राम पंचायत टिनमिनी के सरपंच श्रीमती कुंती भोय, उप सरपंच श्रीमती झरना प्रधान थे। डॉ. सुशील कुमार एक्का ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से सेवकों के चरित्र का निर्माण करने का एक साधन है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र समाज सेवा तो करते ही हैं साथ ही अपने व्यक्तित्व का विकास भी करते हैं। श्री शैलेश कुमार देवांगन ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति में युवाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है इसीलिए युवाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह नशा मुक्त समाज बनाने में अपनी प्रत्यक्ष योगदान दें। श्रीमती कुंती भोय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वयंसेवकों के द्वारा ग्राम टिनमिनी में किया गया कार्य उल्लेखनीय एवं सराहनीय है। श्रीमती झरना प्रधान ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा नायक तथा संतोष कुमार नायक को सफलतापूर्वक शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी। समापन अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संकुल स्त्रोत समन्वयक श्री महेश कुमार भोय, श्री जयशंकर सिदार, व्याख्याता श्री नरेंद्र कुमार देवांगन, शिक्षक श्रीमती प्रेमी टोप्पो, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री सी. एल. निषाद, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री निर्मल चंद्र प्रधान, शिक्षक श्री अरविंद गुप्ता, श्री प्रसन्न कुमार सिदार, श्रीमती तीज कुमारी सिदार, श्री राम चरण पटेल, श्री सीलन कुमार सिदार, श्री शक्राजीत भोय, श्री महेश प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव श्री बैचंद्र भोय, श्री ताराचंद गुप्ता, श्री आद्य राम गुप्ता, ग्राम पंचायत टिनमिनी मिनी के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी पुरुष इकाई प्रो. संतोष कुमार नायक ने सफलतापूर्वक शिविर के आयोजन एवं सहयोग के लिए विद्यालय के प्रधान पाठक, ग्राम के जन प्रतिनिधियों एवं समस्त ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया।
सात दिवसीय विशेष संयुक्त शिविर का समापन
शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरुष एवं महिला इकाई द्वारा ग्राम टिनमिनी में आयोजित सात दिवसीय विशेष संयुक्त शिविर का सप्तम दिवस के अवसर पर समापन कार्यक्रम किया गया। सप्तम दिवस के अवसर पर प्रातः 8:00 बजे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न परिधानों को धारण कर सांस्कृतिक रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने गीत गाते एवं नृत्य करते हुए ग्राम टिनमिनी की गलियों में शानदार सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया। शिविर समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार एक्का, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश कुमार देवांगन, ग्राम पंचायत टिनमिनी के सरपंच श्रीमती कुंती भोय, उप सरपंच श्रीमती झरना प्रधान थे। डॉ. सुशील कुमार एक्का ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से सेवकों के चरित्र का निर्माण करने का एक साधन है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र समाज सेवा तो करते ही हैं साथ ही अपने व्यक्तित्व का विकास भी करते हैं। श्री शैलेश कुमार देवांगन ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति में युवाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है इसीलिए युवाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह नशा मुक्त समाज बनाने में अपनी प्रत्यक्ष योगदान दें। श्रीमती कुंती भोय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वयंसेवकों के द्वारा ग्राम टिनमिनी में किया गया कार्य उल्लेखनीय एवं सराहनीय है। श्रीमती झरना प्रधान ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा नायक तथा संतोष कुमार नायक को सफलतापूर्वक शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी। समापन अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संकुल स्त्रोत समन्वयक श्री महेश कुमार भोय, श्री जयशंकर सिदार, व्याख्याता श्री नरेंद्र कुमारदेवांगन, शिक्षक श्रीमती प्रेमी टोप्पो, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री सी. एल. निषाद, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री निर्मल चंद्र प्रधान, शिक्षक श्री अरविंद गुप्ता, श्री प्रसन्न कुमार सिदार, श्रीमती तीज कुमारी सिदार, श्री राम चरण पटेल, श्री सीलन कुमार सिदार, श्री शक्राजीत भोय, श्री महेश प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव श्री बैचंद्र भोय, श्री ताराचंद गुप्ता, श्री आद्य राम गुप्ता, ग्राम पंचायत टिनमिनी मिनी के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी पुरुष इकाई प्रो. संतोष कुमार नायक ने सफलतापूर्वक शिविर के आयोजन एवं सहयोग के लिए विद्यालय के प्रधान पाठक, ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं समस्त ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया।
