Site icon chattisgarhmint.com

8.63 लाख से होंगा वार्ड 9 में शिव मंदिर उन्नयन कार्य

Spread the love


मेयर एवं सभापति ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन


रायगढ़। वार्ड क्रमांक 9, नावागढ़ी मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर के विकास कार्यों का आज विधिवत पूजा-अर्चना कर मेयर श्री जीवर्धन चौहान एवं सभापति श्री डिग्रीलाल साहू ने भूमिपूजन किया गया।
शिव मंदिर में लगभग 8 लाख 63 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में मंदिर परिसर में शेड निर्माण, चबूतरा निर्माण, वॉल एवं फर्श में टाइल्स लगाना, मंदिर परिसर में समुचित लाइट व्यवस्था तथा मंदिर के बाहर अतिरिक्त चबूतरा निर्माण शामिल है।
क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि शिव मंदिर लगभग 300 वर्ष पुराना है और क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। महापौर श्री चौहान ने करीब एक वर्ष पूर्व चुनाव के दौरान मंदिर के विकास की घोषणा की थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री अमित शर्मा ने कहा कि मंदिर के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इससे क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। उन्होंने महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शहर में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री मुक्तिनाथ बबुआ, पार्षद अन्नु सारथी, पार्षद श्री ज्योति यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। साथ ही राधेश्याम देवांगन, चिंटू शास्त्री, मनबोध पटेल, चंद्रमणी यादव, ज्योति कसेर, सुषमा यादव, चंद्रिका थवाईत, मालती पटेल, गुरबारी देवांगन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Exit mobile version