Site icon chattisgarhmint.com

शासकीय प्राथमिक शाला डोंगीतराई में बच्चों को किया गया स्वेटर वितरण

Spread the love


रायगढ़, 2 दिसम्बर 2025/ बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों को गर्म कपड़ों की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के निर्देशन में संकुल केंद्र डोंगीतराई के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डोंगीतराई में आज स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वेटर प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी और विद्यालय परिसर उत्साह से भर गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती जयश्री दीवान, श्रीमती प्रेमा पटेल एवं श्री विनोद सिदार द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वेटर क्रय कर वितरण किया गया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्री सिंह, संकुल समन्वयक श्री वीरेन्द्र चौहान, प्रधान पाठक नायक, श्री चक्रधर पटेल सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री हुलस राम सिदार, श्री विजय किशन, श्री कुशलाल सिदार तथा श्री बंशीधर किशन सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बच्चों को नियमित अध्ययन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अनुशासन के महत्व से अवगत कराते हुए प्रेरणादायी संदेश दिए। विद्यालय परिवार ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु भविष्य में भी इसी प्रकार की छात्र हितैषी गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी।

Exit mobile version