Site icon chattisgarhmint.com

मोटर सायकल डिक्की में रखे रूपये की उठाईगिरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्धों के फुटेज, नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश जारी

Spread the love

रायगढ़, आज दिनांक 27.09.2023 के सुबह करीब 11.00 बजे मनोज कुमार डड़सेना, सुपरवाइजर, जय मां नाथल दाई क्रेशर उद्योग टिमरलगा चंद्रपुर उसके क्रेशर मालिक मनीष अग्रवाल द्वारा दिये गये 9 लाख रूपये के सेल्फ चेक को कैश कराने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा आया था । बैंक से चेक का आहरण कर मनोज रूपयों को अपने मोटरसाइकिल के डिक्की पर रख कर केवड़ाबाड़ी चौक की ओर जा रहा था, तभी चौक पर ट्रैफिक जाम के बीच अज्ञात व्यक्तियो द्वारा डिक्की से रूपये निकाल लिये । घटना की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची । पीड़ित से पूछताछ, प्रारंभिक जांच एवं घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर 2 होंडा यूनिकॉर्न बाइक पर सवार 4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मनोज डडसेना का पीछा कर घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना है। एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नाकेबंदी कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया है, पुलिस टीमें माल-मुल्जिम की पतासाजी में जुट गई है ।

Exit mobile version