Site icon chattisgarhmint.com

नन्हीं नृत्यांगना नित्या शर्मा की कथक प्रस्तुति ने जीता सबका दिल

Spread the love

चक्रधर समारोह 2025 ,लखनऊ घराने की 12 वर्षीय कलाकार ने गणेश वंदना से दी मनोहारी प्रस्तुति
रायगढ़, 4 सितम्बर 2025/ सतना मध्यप्रदेश की बाल कलाकार नित्या शर्मा ने चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर अपनी कथक प्रस्तुति से विशेष पहचान बनाई। भगवान गणेश की वंदना से प्रारंभ हुई प्रस्तुति में भाव, लय और ताल का ऐसा समन्वय देखने मिला जिसने प्रस्तुति को खास बना दिया। चार वर्ष की आयु से कथक का अभ्यास कर रही नित्या वर्तमान में उस्ताद अलाऊद्दीन खान संगीत महाविद्यालय सतना से माध्यमिक शिक्षा ले रही हैं।लगातार दो वर्षों तक के विध्य हुनर बाड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इस बाल कलाकार की कला को देखकर दर्शकों ने भरपूर सराहना की, नित्या को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की उभरती हुई प्रतिभा बताया

Exit mobile version