Site icon chattisgarhmint.com

ओडिशा से ब्रेजा कार में गांजा ला रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो गांजा समेत 11 लाख की संपत्ति जब्त

Spread the love

रायगढ़, 8 जून 205*- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों, गुंडा तत्वों और फरार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज साइबर सेल और थाना पुसौर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे तीन तस्करों को ब्रेजा कार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो गांजा और लगभग 11 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।

          मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में कुछ व्यक्ति ओडिशा की ओर से गांजा लेकर रायगढ़ आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला और डीएसपी साइबर सेल के मार्गदर्शन पर साइबर सेल, थाना पुसौर, जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी की। इस दौरान ग्राम मचिदा एवं पडिगांव रोड पर पुसौर-साइबर सेल की टीम ने सफेद रंग की संदिग्ध ब्रेजा कार (क्रमांक सीजी 12 बीसी 0369) को रोका, जिसमें तीन युवक सवार थे।

      पूछताछ पर आरोपियों ने अपने नाम चंद्रमणि यादव (36), कृष्णा यादव (30) और महेन्द्र यादव (21) बताए, जो क्रमशः रायगढ़ और जशपुर जिलों के निवासी हैं। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे रखे लाल-पीले थैले से 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये है। आरोपीगण परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही, ब्रेजा कार जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई, को भी जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

       इस सफलता में पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, कृष्ण कुमार गुप्ता, अमित तिर्की, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, विक्रम सिंह, धनंजय कश्यप, प्रताप बेहरा, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, पुष्पेंद्र जाटवर, खिरेंद्र जलतारे, मीनकेटन पटेल, अनूप साव, दिनेश गोंड और कीर्तन यादव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है और जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है।

 *गिरफ्तार आरोपी*-

1. चंद्रमणि यादव पिता देवानंद यादव उम्र 36 साल साकिन सोहनपुर थाना लैलूंगा जिला रायगढ 

2. कृष्णा यादव पिता पाण्डवो यादव उम्र 30 साल साकिन गहनाझरिया थाना लैलूंगा जिला रायगढ़

3. महेन्द्र यादव पिता सिदार यादव उम्र 21 साल साकिन हल्दीझरिया थाना बागबहार जिला जशपुर

*जप्त मशरूका*- 

     5 किलो गांजा और ब्रेजा कार सीजी 12 बीसी 0369,  कुल मशरूका लगभग 11 लाख रुपये ।

Exit mobile version