Site icon chattisgarhmint.com

आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में श्री रामनवमी के पावन अवसर पर सपरिवार मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कन्या पूजन कर देवी स्वरुपा कन्याओं को भोग अर्पित किया

वर्ष 1993 से चली आ रही परंपरा के तहत मुख्यमंत्री श्री साय के निज निवास में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर श्री रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।

Exit mobile version