Site icon chattisgarhmint.com

रायगढ़ में फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज, 2 स्थायी वारंट समेत 6 वारंटी गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़ , आचार संहिता के प्रभावशील होते ही पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से फरार आरोपियों तथा वारंटी की धरपकड़ तेज कर दी है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना प्रभारी द्वारा उनके क्षेत्र के फरार आरोपियों और वारंटियों को पकड़ने की तमिल के लिए टीम बनाकर उनके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 10/10/2023 को थाना कोतवाली और चौकी जोबी स्टाफ द्वारा एक-एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया । वहीं कोतरारोड़ एवं घरघोड़ा पुलिस ने 2-2 गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया स्थानी वारंटी पिंटू उर्फ राहुल अग्रवाल निवासी गौशाला रोड हमलपारा खरसिया पिछले 06 साल पुराने मामले में वांछित था । वहीं जोबी पुलिस द्वारा 7 साल पुराने लूट के आरोपी सूरज दास महंत को गिरफ्तार जेएमएफसी खरसिया के न्यायालय में पेश किया गया है ।

Exit mobile version