Site icon chattisgarhmint.com

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु 22 मई को होगा प्रशिक्षण

Spread the love

रायगढ़, 20 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जल्द शुरू होने जा रही “सीएम हेल्पलाइन” सेवा के प्रभावी संचालन हेतु रायगढ़ जिले में 22 मई को प्रातः 10.30 बजे से जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन अपनी शिकायतें दर्ज कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे। शिकायतों के निराकरण के लिए चार स्तरीय व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें ब्लॉक स्तर से लेकर विभाग प्रमुख स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को शिकायत पंजीयन प्रक्रिया, पोर्टल संचालन, समय-सीमा प्रबंधन एवं शिकायत निराकरण संबंधी तकनीकी जानकारी दी जाएगी। जिला स्तर के अधिकारी प्रशिक्षण में भौतिक रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि विकासखण्ड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version