Site icon chattisgarhmint.com

नशा मुक्ति अभियान के तहत 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

Spread the love


रायगढ़, 24 फरवरी 2026/ रायगढ़ जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों के अवैध क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से व्यापक जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत की गई।
            जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों में सघन जांच और निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 15 मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु कड़ी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि बिना डॉक्टर की वैध प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी प्रकार की नशीली या मनः प्रभावी दवाइयों का क्रय-विक्रय न किया जाए। निरीक्षण के दौरान दवा विक्रेताओं को संबंधित कानूनों, भंडारण नियमों तथा रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। जिन मेडिकल स्टोर को इस संबंध में चेतावनी दी गई है इनमें गुजराल मेडिकल, सलूजा, लक्ष्मी, महामिया, प्रमोद, निरूपमा, आशीर्वाद, नेहा, विजय मेडिकल सहित अन्य मेडिकल स्टोर शामिल है। सहायक औषधि नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version