• Tue. Feb 17th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को

Bychattisgarhmint.com

Feb 17, 2026
Spread the love


रायगढ़, 17 फरवरी 2026/उपभोक्ताओं की डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा 18 फरवरी को वर्चुअल डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि इस पहल का मकसद ग्राहकों को उच्च स्तर की सेवाएं प्रदान करना और लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करना है। डाक सेवाओं में कभी-कभी उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए यह मंच उपभोक्ताओं और विभागीय अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगा।
यह वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से रायगढ़ संभाग के अंतर्गत अधीक्षक डाकघर कार्यालय, कोतरा रोड, कॉमर्स कॉलेज के पास, रायगढ़ में किया जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं की काउंटर सेवा, बचत बैंक, मनी ऑर्डर, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई करेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे। डाक विभाग ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से इस वर्चुअल डाक अदालत में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *