Site icon chattisgarhmint.com

डॉक्टर के एक पद की संविदा भर्ती के लिए सारंगढ़ में 23 अप्रैल को होगा वॉक इन

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 अप्रैल 2025/ सारगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 01 मोबाईल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) चलित वाहन इकाई के संचालन हेतु चिकित्सा अधिकारी (डॉक्टर) की अस्थाई संविदा भर्ती की जाएगी। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे सारंगढ़ के कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में उपस्थित होकर वाक-इन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदन का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन में या कार्यालयीन पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

Exit mobile version