Site icon chattisgarhmint.com

चक्रधर समारोह के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने दिखाया दम-खम

Spread the love

चक्रधर समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

62 से 72 किलोग्राम में पंजाब की पहलवानों ने मारी बाजी

हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की 44 महिला पहलवान हुए शामिल

रायगढ़, 22 सितम्बर 2023/ चक्रधर समारोह के अवसर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में 21 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य के 44 महिला पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिए। प्रतियोगिता में 45-50 किलोग्राम वजन में हरियाणा की मंजित-प्रथम रही। इसी तरह पंजाब की रविना-द्वितीय एवं ज्योति तृतीय तथा उत्तर प्रदेश की सिया तोमर चौथे स्थान पर रही। इसी तरह 50 से 56 किलो ग्राम में आर.एस.पी.बी.की अंकुश प्रथम, पंजाब की रजनी द्वितीय एवं उत्तर प्रदेश की दिव्या तोमर तृतीय एवं प्रियंका चतुर्थ रही। 56 से 52 किलो ग्राम में हरियाणा की रीना-प्रथम एवं हंशिका-द्वितीय, राजस्थान की ज्योति-तृतीय एवं उत्तरप्रदेश की सिया तोमर चौथे स्थान पर रही। इसी तरह 62-72 किलो ग्राम में पंजाब से सिमरन-प्रथम, मंजू-द्वितीय, मनीषा-तृतीय एवं हरियाणा की संजु चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान एक टीम के विजेता को पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण-पत्र, मोमेन्टो से सम्मानित किया गया। इसी तरह समस्त महिला प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्पोर्टस किट एवं नगद राशि भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री दिनेश जायसवाल, श्री बलबीर शर्मा, श्री बालकृष्ण डनसेना, आदिवासी विकास से श्री बी.के.राजपूत, श्री विष्णु अग्रवाल, श्री जी.आर.कर्ष सहित बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version