Site icon chattisgarhmint.com

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए अनंतिम सूची जारी

Spread the love

21 से 31 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्ति

रायगढ़, 18 अगस्त 2023/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बाबूपारा वार्ड क्रमांक 11 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन मंगाये गये थे। प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत प्राविधिक/अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। जारी पत्रक के आधार पर किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 21 से 31 अगस्त 2023 तक सीधे परियोजना कार्यालय में दावा-आपत्ति आवेदन जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना, रायगढ़ शहरी कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

Exit mobile version