Site icon chattisgarhmint.com

आंगनबाड़ी में रिक्त सहायिका पद की अनंतिम सूची जारी7 मार्च तक कर सकते है दावा-आपत्ति  

Spread the love


रायगढ़, 26 फरवरी 2024/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बरलिया एवं आंगनबाड़ी केन्द्र देवरी क्र.1 में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन मंगाये गये थे। प्राप्त आवेदनों का जांच समिति द्वारा परीक्षण पश्चात प्राविधिक/अनंतिम सूची जारी की गई है। अनंतिम सूची कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 7 मार्च 2024 सायं 5.30 बजे तक लिखित में परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version