• Sun. Nov 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की गांजा बिक्री पर एक और बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 435 ग्राम गांजा के साथ महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 28, 2026
    Spread the love

    मकान में गांजा छिपाकर कर रहे थे अवैध बिक्री, ₹80 हजार का गांजा और बिक्री की नकदी जब्त

    28 नवंबर, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस ने गांजा बिक्री के मामले में एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 435 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये है तथा गांजा बिक्री की नकदी 950 रुपये जब्त की है।

      जानकारी के मुताबिक, दिनांक 27 नवंबर 2026 की रात्रि जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 36 निवासी मारकंडे यादव एवं उसकी चचेरी बहन रीतु यादव अपने मकान में भारी मात्रा में अवैध गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ संदेहियों के मकान पर दबिश दी गई। पूछताछ के बाद मकान की विधिवत तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 5 किलो 435 ग्राम गांजा, कीमत करीब 80,000 रुपये तथा बिक्री की रकम 950 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं नकदी को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और आगे की वैधानिक कार्रवाई की।
    
     गिरफ्तार आरोपियों में (1) मारकंडे यादव पिता धनसिंह यादव, उम्र 21 वर्ष तथा (2) रीतु यादव पिता मंगल यादव, उम्र 27 वर्ष, दोनों निवासी राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 36, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) शामिल हैं।
    
    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे, सहायक उप निरीक्षक नरसिंहनाथ यादव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, लोमश राजपूत़, आरक्षक दिनेश गोंड, भूषण मिरी, सुशील यादव, संजय एक्का, गौतम धांगड़ एवं महिला आरक्षक आशा सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश-

        “नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *