• Sun. Nov 8th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    ग्राम तरकेला में आयोजित हुआ ग्रामीण सूचना केंद्र, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 7, 2026
    Spread the love

    रायगढ़, 6 नवम्बर 2026/ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों एवं शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बोईरदादर रायगढ़ द्वारा रावे कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम तरकेला में ग्रामीण सूचना केंद्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्राम के उपसरपंच ने सहभागिता की।
    इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं रावे समन्वयक ने ग्रामीण सूचना केंद्र के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को बताया कि इसके माध्यम से उन्हें कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधानों, आधुनिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही किसानों को नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी एवं उन्नत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के डीन श्री ए.के. सिंह, रावे कार्यक्रम समन्वयक श्री बृजेश पटेल, पादप रोग विज्ञान विभाग के प्राध्यापक श्री के.एन.खोसले तथा मृदा विज्ञान विभाग के प्राध्यापक श्री जी.आर.राठिया उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *