• Sun. Nov 8th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    घर के हुनर को मिला बाजार, राज्योत्सव में महिलाओं ने दिखाई उद्यमिता की ताकत

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 3, 2026
    Spread the love

    हैंडवॉश से लेकर हर्बल साबुन और अचार तक, स्व-सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद बने आकर्षण

    रायगढ़, 3 नवम्बर 2026/ घर पर तैयार होने वाले उत्पाद अब महिलाओं के लिए रोजगार और आमदनी का जरिया बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय समारोह में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने इसी हुनर को लोगों के सामने रखा। सशक्त नारी, युवा उड़ान थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए और उनके प्रदर्शन के साथ बिक्री भी की।
    रायगढ़ की मां भवानी महिला स्व-सहायता समूह की संगीता यादव भी घरेलू स्तर पर उत्पाद तैयार कर अपनी अलग पहचान बना रही हैं। वे हैंडवॉश, फ्लोर क्लीनर, फिनाइल, हर्बल साबुन और हेयर ऑयल बनाती हैं। इसके अलावा करेला, मिर्च और लहसुन के अचार सहित विभिन्न खाद्य सामग्री भी तैयार करती हैं। राज्योत्सव में उन्होंने इन सभी उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया। स्व-सहायता समूह से जुड़ी अंकिता भारती ने बताया कि राज्योत्सव में स्टॉल लगाने का अवसर मिलने से उन्हें अपने हाथों से तैयार सामग्रियों को प्रदर्शित करने और बेचने का मौका मिला है। उनके लिए यह अपने काम को लोगों तक पहुंचाने का अच्छा अवसर है। अंकिता और संगीता ने महिला सशक्तिकरण तथा स्वावलंबन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन से मिल रहे प्रोत्साहन और राज्योत्सव जैसे मंच महिलाओं को अपने हुनर को पहचान दिलाने तथा उसे रोजगार में बदलने का अवसर दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बिहान योजना, महतारी वंदन योजना सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका लाभ उठाकर महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *