• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जिले में धान खरीदी की तैयारी तेजी से जारी, किसानों को टोकन से लेकर पंजीयन तक की सुविधा पर जोर

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 27, 2026
    Spread the love

    रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी तेजी से जारी हैं। प्रशासन द्वारा धान खरीदी को लेकर खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ किसानों के पंजीयन, ऑनलाइन टोकन और उपज विक्रय की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, अपनी मेहनत की फसल बेचने के लिए किसान भी तैयारी में जुटे हैं। धान खरीदी की प्रक्रिया में किसानों का पंजीयन महत्वपूर्ण है। इसके लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन सहित आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन की ओर से खरीदी केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और किसानों की सुविधा का ध्यान रखने की तैयारी की जा रही है।
    रायगढ़ विकासखण्ड के ग्राम जुर्डा निवासी किसान भगतराम पटेल ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय को लेकर वह काफी उत्साहित है। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन से लेकर सभी आवश्यक औपचारिकता को पूरी करने में प्रशासन से मदद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वह लगभग 40 एकड़ में खेती कर रहे है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा ऑनलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराने से धान बेचने की प्रक्रिया आसान हुई है। घर बैठे टोकन मिलने से किसानों को उपार्जन केंद्रों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिलती है। इससे समय की बचत होती है और किसान निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी उपज बेचने की तैयारी कर सकते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी की जा रही है। रायगढ़ जिले में भी किसानों को पंजीयन से लेकर टोकन प्राप्त करने और धान विक्रय तक की प्रक्रिया में सुविधा उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। आगामी खरीदी को देखते हुए किसानों से आवश्यक पंजीयन और औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा रही है, ताकि खरीदी शुरू होने पर उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *