• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 3, 2026
    Spread the love

    छत्तीसगढ़ सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लेने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

    रायगढ़, 3 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक एवं सहज तरीके से प्रदर्शित किया गया। राज्योत्सव में पहुंचे युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं और प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
    प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को चित्रों और जानकारीपूर्ण सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था। लोगों ने प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में विकास की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और शासन की विभिन्न उपलब्धियों को जाना। प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री के प्रति लोगों ने रुचि दिखाई।

    ‘जनमन’ पत्रिका के माध्यम से भी मिली योजनाओं की जानकारी

    प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘जनमन’ का वितरण भी किया गया। पत्रिका के माध्यम से आमजनों को शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी निर्णयों की विस्तृत जानकारी मिली। राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी ने आम नागरिकों को शासन की योजनाओं और प्रदेश की विकास यात्रा से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *