• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में 156 लोग हुए लाभान्वित

    Bychattisgarhmint.com

    Jul 26, 2024
    Spread the love


    कुपोषित बच्चों के आवासीय परिसर का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण
    रायगढ़, 26 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में धरमजयगढ़ विकासखण्ड के विजयनगर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। जहां मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों के मेडिकल टेस्ट कर उन्हें बुखार, उल्टी-दस्त, हीमोग्लोबिन, शुगर जैसी दवाइयों का वितरण किया गया। जहां 156 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया।
    सीएमएचओ डॉ. बी.के.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में जिला टीकाकाकरण अधिकारी डॉ.भानु पटेल व जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा द्वारा सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ीकरण करने के लिये आज प्रात: 9 बजे से विजयनगर के चिकित्सक/कर्मचारी की ड्यूटी एक दिवस के लिये शिविर में लगायी गयी। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार जायसवाल, डॉ.रितु, एवं श्री भूपेन्द्र पटेल आर.एम.ए द्वारा जांच किया गया तथा दवा वितरण लैब जांच, एन.सी.डी. आयुष्मान कार्ड आवश्यक व्यवस्था किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कुपोषित बच्चे के आवासीय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें मनोरंजन के साधन हेतु  खिलौने, टी.वी. की व्यवस्था तथा उनके परिजनों को काउसिलिंग करते हुए आवयश्क दिशा निर्देश दिए।