Site icon chattisgarhmint.com

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 232 लोग हुए लाभान्वित 

Spread the love

रायगढ़, 21 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन व सीएमएचओ डॉ.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में रायगढ़ में निक्षय निरामय छ.ग.100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान 7 दिसंबर से शुभारंभ किया गया है। अभियान के तहत 19 दिसम्बर 2024 को मोदी नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रात: 10 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आये हुए मरीजों का चिकित्सक/कर्मचारी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं नि:शुल्क लैब जांच एवं दवा वितरण किया गया। शिविर के अंतर्गत 189 लोगों का एन.सी.डी. के अंतर्गत परीक्षण किया गया। जिसमें बी.पी 35 तथा मधुमेह जाँच में 24 नये मरीज चिन्हांकित हुए। इसी तरह 25 लोगों का नेत्र जांच एवं 60 लोगों का टी.बी तथा कुष्ठ जांच किया गया। शिविर में कुल 232 लोग लाभान्वित हुए। शिविर के साथ-साथ स्वास्थ्य मितानिन सम्मेलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में आये हुए 21 मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया जिनमें से 08 लोग 70 से अधिक उम्र के थे। शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री पी.डी.बस्तिया एवं मोदी नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के.डी.पासवान के अलावा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थित रहे।

Exit mobile version