• Wed. Feb 18th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

अवैध धान 36 क्विंटल अवैध धान जब्त, प्रशासन की लगातार कार्यवाही

Bychattisgarhmint.com

Dec 9, 2025
Spread the love


सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हुआ 68632.20 टन धान खरीदी,14196 टन डीओ जारी, 2944.00 टन धान उठाव

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 दिसंबर 2025/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन जिले में धान की अवैध खरीदी, बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही कर रहा है जिससे राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके। साथ ही कोचियों, व्यापारी, अवैध धान विक्रेताओं की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके। राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा 8 दिसंबर को कुल 36 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है। जिला में कुल पंजीकृत 89147 किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 90140.013 हेक्टेयर है जिसके विरूद्ध  09 दिसंबर की स्थिति में कुल 68632.20 मे.टन धान खरीदी किया गया है, जिसका उठाव पंजीकृत राईस मिलरों के माध्यम से कुल 14196 मे.टन डीओ जारी कर कुल धान 2944.00 मे. टन में धान उठाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *