• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त

    Bychattisgarhmint.com

    Feb 14, 2026
    Spread the love

    सारंगढ़- बिलाईगढ़, 14 फ़रवरी 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के दिये गये निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु समय- समय पर आकस्मिक निरीक्षण किया है। शुक्रवार को खनिज अमला द्वारा भटगांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज परिवहन में संलिप्त  02 वाहन (हाईवा) पर कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार शनिवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज के अवैध परिवहन 02 वाहन (हाईवा) पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ में सुपुर्द किया गया। यह कार्यवाही खनिज नियम 2015 एवं अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। यह कार्यवाही आगे भी कलेक्टर के निर्देशानुसार की जावेगी।