Site icon chattisgarhmint.com

आयुष स्वास्थ्य मेला में 510 रोगियों का हुआ नि:शुल्क उपचार

Spread the love

नि:शुल्क काढ़ा वितरण, रक्त परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा
रायगढ़, 30 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन मेंं गढ़उमरिया, पुसौर में विकास खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ श्री संदीप पंडा ने भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना कर किया। मौके पर डॉ देवाशीष राय चौधरी ने आयुष विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जनसामान्य को रुबरु कराते हुए अधिक से अधिक आयुष पद्धति अपनाने के लिए अपील की। आयुष पद्धति अपनाने से साईड इफेक्ट नहीं होते है साथ ही साथ खान-पान दिनचर्या ऋतु चर्या, जीवन शैली में बदलाव कर बहुत सारे रोग से सुगमता से निजात पा सकते है। मेला में वात रोग, आमवत, उदर रोग, ज्वर, कास प्रतिश्यय, श्वास, अर्श, भगंदर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्त्री रोग, दौरबल्य, नेत्र, कर्ण इत्यादि रोग का इलाज किया गया। 
           जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार के पंपलेट वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेला में 510 लोगों का इलाज किया गया। जिसमें 90 लोगों का होम्योपैथी एवं 420 लोगों का आयुर्वेद पद्धति से इलाज किया गया। 140 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रकृति परीक्षण भी किया गया। शिविर में डॉ अजय नायक, डॉ.नरसिंह पटेल, डॉ संतोष गुप्ता, डॉ गजानन पटेल, डॉ अनुराधा सिंह, आर एम ए श्री सोमेश पांडे, फार्मासिस्ट अजीत गुप्ता, भोज मालाकार, नीलकंठ, शिव, शैलेश सिंह, राजेश साव, डोल नारायण, भोला साहू, रक्त परीक्षण में कु ममता पटेल, प्रकाश पटेल, आयुष्मान कार्ड योजना में नियंग राज पटेल ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान बीएमओ डॉ विनोद नायक, जनपद उपाध्यक्ष गोपी चौधरी, सरपंच श्री गणेश खडिय़ा, श्री नरेश पंडा, श्री नित्यानंद यादव सहित सभी जनप्रतिनिधि, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनों विशेष सहयोग रहा।  

Exit mobile version