• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    प्लेसमेंट कैम्प में 52 अभ्यर्थी का हुआ चयन

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 30, 2025
    Spread the love

    रायगढ़, 30 दिसम्बर 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में 3 नियोजक संस्थानों द्वारा कुल 288 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। कैम्प में 123 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पंजीकृत हुए, जिनमें से 52 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है, जबकि शेष अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है।
    प्लेसमेंट कैम्प के अंतर्गत फील्ड टेक्नीशियन, एसेट मैनेजर, हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी गार्ड एवं वेटर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित यह प्लेसमेंट कैम्प युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

    One thought on “प्लेसमेंट कैम्प में 52 अभ्यर्थी का हुआ चयन”
    1. Been using keo188bet for a while now, and honestly, I’m happy with it. The odds are decent and the site’s easy to navigate. Give it a try if you’re into that sort of thing. Link’s right here: keo188bet

    Comments are closed.