• Tue. Feb 24th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

फिजियोथेरेपिस्ट एवं स्पेशल एजूकेटर भर्ती में 26 फ़रवरी तक दावा आपत्ति आमंत्रित

Bychattisgarhmint.com

Feb 24, 2026

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 फ़रवरी 2026/जिले में रिक्त फिजियोथेरेपिस्ट एवं स्पेशल एजूकेटर के पद पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 10.11.2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। पात्र, अपात्र के संबंध में आवेदित आवेदकों से 26 फ़रवरी 2026 तक, कार्यालयीन समय में दावा आपत्ति आवेदन पत्र विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय सारंगढ़ में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति आवदेन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। पात्र,अपात्र सूची एवं दावा आपत्ति आवेदन पत्र नमूना सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के वेबसाईट https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

दावा आपत्ति आवदेन पत्रों के निराकरण उपरांत पात्र आदेकों के मेरिट सूची जारी की जावेगी। मेरिट क्रम से अधिकतम 5 आवेदकों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित आवेदकों के दस्तावेज सही पाए जाने पर मेरिट क्रम से नियुक्ति की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस भर्ती के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र किया गया है। फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए 05 पात्र एवं 03 अपात्र और स्पेशल एजुकेटर पद के लिए 27 पात्र एवं 14 अपात्र पाए गए है। अपात्रता के कारण को रिमार्क कालम में उल्लेख किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *