• Fri. Mar 6th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

निरीक्षक वाष्पयन्त्र परीक्षा-2024 के संबंध में छपी खबर को राज्य लोक सेवा आयोग ने बताया भ्रामक

Bychattisgarhmint.com

Mar 5, 2026

पत्र जारी कर आयोग ने कहा, कोर्ट के आदेश अनुरूप होगा प्रक्रिया

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 मार्च 2026/सीजी पीएससी ने पत्र जारी किया है जिसमें कहा है कि, विभिन्न समाचार पत्रों में निरीक्षक वाष्पयन्त्र परीक्षा-2024 की चयन प्रक्रिया के सन्दर्भ चयनित अभ्यर्थी के चयन को त्रुटिपूर्ण बताते हुए, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माननीय सदस्यों के नाम के साथ भ्रामक जानकारी प्रसारित कर आयोग की चयन प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यह स्पष्ट करना चाहता है कि निरीक्षक वाष्पयन्त्र परीक्षा-2024 सहित समस्त विज्ञापनों से संबंधित चयन प्रक्रिया निष्पक्ष तथा त्रुटिरहित कराने के लिए आयोग प्रतिबद्ध है। दस्तावेज सत्यापन के समय प्रचलित नियमों के अनुसार ही सभी अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा सम्बन्धी अर्हता निर्धारण तथा चयने की कार्यवाही की गई है। निरीक्षक्र वाष्पयन्त्र परीक्षा-2024 पद पर प्रथम चयनित अभ्यर्थी, किसी भी माननीय सदस्य के रिश्तेदार नहीं हैं फिर भी इस सन्दर्भ में गलत जानकारी प्रसारित करते हुए आयोग की चयन प्रक्रिया को दूषित बताया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस चयन प्रक्रिया के सन्दर्भ में आयोग द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में प्रस्तुत वाद से सम्बंधित आदेशों के अनुरूप आगामी कार्यवाही एवं प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *