दानसरा में बनेगा हाऊसिंग बोर्ड का कॉलोनी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 मार्च 2026/ हाउसिंग बोर्ड के प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी अटल विहार योजना दानसरा (सारंगढ़) में भवन क्रय के लिए कैंप का आयोजन हाउसिंग बोर्ड ऑफिस रायगढ़ टीम द्वारा तुर्की तालाब के पास जवाहिर भवन के मैदान सारंगढ़ में समय प्रातः 10:30 से सायं 6 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक हितग्राहियों को ऑनलाइन पंजीयन में सुविधा सहित अन्य जानकारी शिविर में दी जाएगी। अधिकारी जानकारी के लिए वेबसाइट सीजीएचबी डॉट जीओवी डॉट इन https://cghb.gov.in/ पर सम्पर्क कर सकते हैं।
