• Tue. Oct 20th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल दल ने कलमा बैराज का किया निरीक्षण

Bychattisgarhmint.com

Mar 10, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 मार्च 2026/ ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी के पानी के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद को हल करने के लिए भारत सरकार द्वारा गठित महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) दल ने 10 मार्च मंगलवार को दोपहर में कलमा बैराज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दोनों राज्य के राज्य स्तर की टीम, रायपुर सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ति और रायगढ़ जिले के जल संसाधन विभाग की टीम के साथ साथ कानून व्यवस्था आदि के लिए राजस्व और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।