• Sun. Apr 26th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे से मांग करने पर महिला को त्वरित मिला श्रवण यंत्रकलेक्टर के संवेदनशील पहल से जमना मिरी के चेहरे पर आयी मुस्कान, अब अच्छे से दे रही सुनाई

Bychattisgarhmint.com

Mar 11, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 मार्च 2026/सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली की निवासी जमना मिरी को सुनने में गंभीर परेशानी थी, सुन नहीं पाने के कारण उन्हें सड़क पर चलने-फिरने में भी काफी दिक्कत होती थी और दुर्घटना का भी डर बना रहता था।
अपनी समस्या को लेकर जमना मिरी आवेदन लेकर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के पास पहुंची। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता दिखाई और समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आधे घंटे के भीतर ही जमना मिरी को श्रवण यंत्र उपलब्ध करा दिया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद अब जमना मिरी साफ तौर पर सुन पा रही हैं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने इस सहायता के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त की।

One thought on “कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे से मांग करने पर महिला को त्वरित मिला श्रवण यंत्रकलेक्टर के संवेदनशील पहल से जमना मिरी के चेहरे पर आयी मुस्कान, अब अच्छे से दे रही सुनाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *