• Thu. Oct 1st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

उत्कर्ष योजना में इम्पैनलमेंट हेतु आवासीय विद्यालयों से 23 अप्रैल तक प्रस्ताव आमंत्रित

Bychattisgarhmint.com

Apr 8, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 अप्रैल 2026/वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (योजना का पूर्व नाम – जवाहर उत्कर्ष योजना) के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु निर्धारित प्रपत्र में जिले में स्थित आवासीय विद्यालय अपना प्रस्ताव सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोसीर रोड सारंगढ़ में पंजीकृत डाक से या व्यक्तिगत रूप से 23 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।

योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी प्रतिष्ठित आवासीय शालाओं (शाला एवं छात्रावास आदि एक ही परिसर में स्थित हो) में से विद्यालयों का चयन किया जाना है। विभाग द्वारा चयनित एवं इम्पैनल्ड विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग के 130 एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 70 विद्यार्थियों को कुल मिलाकर अधिकतम 200 विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया जायेगा। संस्थाओं के चयन हेतु तय किये गये मापदण्ड आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के विभागीय बेवसाईट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है, जहाँ से डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है। ऐसी इच्छुक संस्थाएं जो योजना नियम के प्रावधानों के अनुसार पात्रता रखती है, उनसे  प्रस्ताव आंमत्रित है।

प्रदेश के अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्र, छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नई सोच के साथ बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करने प्रतिस्पर्धी बनाने तथा बहुमुखी व्यक्त्वि विकास के लिए अवसर प्रदान करने के उ‌द्देश्य से संचालित जवाहर उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) संचालित है।

6 thoughts on “उत्कर्ष योजना में इम्पैनलमेंट हेतु आवासीय विद्यालयों से 23 अप्रैल तक प्रस्ताव आमंत्रित”
  1. A Bing News Quiz focuses on current events, headlines,
    public figures, world updates, and trending stories from recent news cycles.

    A Bing Homepage Quiz can introduce places, wildlife,
    landmarks, culture, and visual topics. Short rounds make the experience easy
    to fit into a busy day, while history, science, geography, entertainment, nature, and general knowledge help turn casual play into meaningful
    discovery.

    References:
    payidpokies1

Comments are closed.