• Thu. Oct 1st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कुटेला के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

Bychattisgarhmint.com

Apr 8, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 अप्रैल 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कुटेला सारंगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 22 अप्रैल तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना खेलभांठा सारंगढ़ के पता में आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज, 12वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इस आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता भर्ती के लिए आवेदिका को संबंधित वार्ड का निवासी होना चाहिए। मतदाता सूची में नाम दर्ज हो या पार्षद और अध्यक्ष दोनों का सयुंक्त हस्ताक्षरयुक्त या पटवारी का हस्ताक्षर का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

One thought on “कुटेला के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित”

Comments are closed.