रायगढ़, 10 अप्रैल 2026/ जिले के आदिवासी विकासखंडों में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में रिक्त सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। जिले के चार प्रमुख एकलव्य विद्यालयों-छोटेमुड़पार-खरसिया, सिसरिंगा-धरमजयगढ़, छर्राटांगर-घरघोड़ा और हीरापुर लैलूंगा में कुल 20 सीटें रिक्त हैं, जिन पर पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि सर्वाधिक 12 सीटें कक्षा 11वीं के लिए उपलब्ध हैं, जबकि कक्षा 9वीं में 5, 8वीं में 2 और 7वीं कक्षा में 1 सीट रिक्त है। स्कूल वार छोटेमुड़पार (बालक) में सबसे अधिक 9 सीटें हैं, वहीं सिसरिंगा में बालक और बालिकाओं के लिए क्रमशः 3 और 4 सीटें खाली हैं। इसके अतिरिक्त हीरापुर में 3 और छर्राटांगर में 1 सीट पर प्रवेश का मौका है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र सीधे कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा रायगढ़ या संबंधित एकलव्य विद्यालयों में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ पिछली कक्षा की अंकसूची, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026, शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश का सुनहरा अवसर: 20 रिक्त सीटों के लिए 11 मई तक करें आवेदन

G555gameapk is where it’s at for mobile gaming, fam! Got my favorite games right on my phone. Easy peasy. Get the APK here: g555gameapk
Bet19 is a solid choice if you are looking to bet and win. Their website is easy for beginners. You can visit it from this link: bet19
I was referred to 203pub by a friend. It’s definitely worth a try if you are looking for a new casino! You can visit their website here 203pub