• Thu. Oct 1st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सारंगढ़ में 16 अप्रैल को होगा नारी शक्ति वंदन बाइक रैली

Bychattisgarhmint.com

Apr 15, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 अप्रैल 2026/ भारत के सभी क्षेत्रों में महिलाओं को पुरुष के समान समानता का मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में नारी शक्ति वंदन बाइक रैली का आयोजन सारंगढ़ में 16 अप्रैल को शाम 4 बजे जवाहर भवन मैदान से खेलभांठा मैदान तक किया जाएगा। इस रैली के समापन कार्यक्रम खेलभांठा मैदान में किया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न क्षेत्र राजनीति, शिक्षा, खेलकूद, समाज कल्याण, स्वरोजगार आदि में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महिलाएं शामिल होंगी।