• Thu. Oct 1st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्राइवेट स्कूलों को ड्रेस, पुस्तक कॉपी खरीदने के लिए बंधनकारी नहीं करने के निर्देश दिए

Bychattisgarhmint.com

Apr 24, 2026

कलेक्टर ने स्कूल फीस नहीं जमा करने पर भी प्रवेश पत्र, मार्कशीट और टीसी जारी करने के निर्देश दिए

बसों की फिटनेस ठीक करने, आपार आईडी, आधार, जाति प्रमाण पत्र कार्य को पूरा करने के निर्देश

बच्चों की स्कूल फीस और पुस्तक कॉपी का रेट नियमानुसार तय करने के निर्देश

कलेक्टर ने ब्लॉकवार प्राइवेट स्कूलों का किया समीक्षा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने गुरुवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में गुरुवार को जिले के प्राइवेट स्कूलों का ब्लॉकवार समीक्षा बैठक किया। डॉ कन्नौजे ने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि प्राइवेट स्कूलों को ड्रेस, पुस्तक कॉपी खरीदने के लिए बंधनकारी नहीं होना चाहिए। बच्चों की स्कूल फीस और पुस्तक कॉपी का रेट नियमानुसार तय होनी चाहिए। बसों की फिटनेस ठीक करें, ड्राइवर कंडक्टर के आपराधिक रिकार्ड का जांच करें। बस में केयर टेकर रखें। स्कूल के पास स्टॉपर बनाये।

कलेक्टर ने स्कूल फीस नहीं जमा करने पर भी प्रवेश पत्र, मार्कशीट और टीसी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ स्कूल में दें। आरटीई, आपार आईडी, आधार, जाति प्रमाण पत्र कार्य को पूरा करने में भरपूर सहयोग दें। स्कूलों में गुड टच बैड टच, किशोर अवस्था में कैरियर, विवाह आदि के सम्बन्ध में विशेषज्ञ से सेमिनार आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, नोडल अधिकारी सेजेस नरेश चौहान, सभी बीईओ आदि उपस्थित थे।

11 thoughts on “कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्राइवेट स्कूलों को ड्रेस, पुस्तक कॉपी खरीदने के लिए बंधनकारी नहीं करने के निर्देश दिए”

Comments are closed.