• Thu. Oct 1st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 13 मई तक आवेदन आमंत्रित

Bychattisgarhmint.com

May 4, 2026

रायगढ़, 4 मई 2026/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश के तहत नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25-कौहाकुण्डा रायगढ़ में युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन उचित मूल्य दुकान संचालन एजेंसी की नियुक्ति की जानी है।
खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुकान संचालन हेतु इच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति अपने पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं अन्य सुसंगत दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 13 मई 2026 तक कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा, रायगढ़ में जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

4 thoughts on “उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 13 मई तक आवेदन आमंत्रित”

Comments are closed.