• Mon. May 25th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

Bychattisgarhmint.com

May 24, 2026

ऑल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायगढ़ द्वारा पुलिसकर्मियों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण

मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में आयोजित हुआ सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम

24 मई, रायगढ़। स्वर्गीय श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के तत्वावधान में ऑल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायगढ़ द्वारा आज मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पुलिसकर्मियों के लिए एकदिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायल अथवा हृदयाघात से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान करने और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देने के तरीकों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो डेमो के माध्यम से सीपीआर की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. गजेंद्र ने अपने प्रस्तुतीकरण में बताया कि दुर्घटना, आगजनी, बाढ़ जैसी आपदा या अन्य किसी कारण से यदि किसी व्यक्ति का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाए, वह मूर्छित हो और कोई प्रतिक्रिया न दे रहा हो, तो सही तरीके से सीपीआर देकर उसके रक्त संचार को पुनः सक्रिय किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले व्यक्ति को जरूरी है सुरक्षित स्थान पर ले जाएं, उसकी प्रतिक्रिया चेक करें, डायल 108 और 112 पर कॉल कर मेडिकल सहायता बुलानी चाहिए। मेडिकल टीम के पहुंचने तक सीपीआर देकर पीड़ित व्यक्ति का जीवन बचाने का प्रयास किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना संबंधी वीडियो के माध्यम से सीपीआर देने की विधि का डेमो दिखाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्वयं एक-एक कर सीपीआर देने का प्रायोगिक अभ्यास किया। डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी ने सीपीआर प्रशिक्षण आयोजन के लिए डॉक्टर प्रभात पटेल और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 100 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *