• Thu. Jun 25th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इलेक्शन एंड डेमोक्रेटिक गवर्नेंस विषय पर कोर्स हेतु ऑनलाइन पंजीयन 30 जून तक

Bychattisgarhmint.com

Jun 25, 2026

रायगढ़, 25 जून 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट, नई दिल्ली द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इलेक्शन एंड डेमोक्रेटिक गवर्नेंस विषय पर ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक कोई भी शासकीय सेवक 30 जून तक पंजीयन कर सकते है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह ऑनलाइन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा। कोर्स का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), निर्वाचन प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न आयामों की समझ विकसित करना है। इस संबंध में प्राचार्य शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ एवं सभी विभागों को पत्र जारी कर इच्छुक प्रतिभागियों का नामांकन सुनिश्चित करने कहा गया है। इच्छुक शासकीय सेवक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 30 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए लिंक https://forms-gle/7nfmvgdTAgyNtATD7 उपलब्ध कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *