• Wed. Sep 30th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

डाक विभाग की पेंशन अदालत 30 जुलाई को

Bychattisgarhmint.com

Jul 23, 2026

रायगढ़, 23 जुलाई 2026/ डाक विभाग द्वारा पोस्टल पेंशनरों एवं पोस्टल फैमिली पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 30 जुलाई 2026 को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह पेंशन अदालत कार्यालय अधीक्षक डाकघर, रायगढ़ संभाग, रायगढ़ में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगी। अदालत में पोस्टल पेंशनरों एवं पोस्टल फैमिली पेंशनरों की पेंशन प्रकरणों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों का निपटारा किया जाएगा।
डाक विभाग ने बताया है कि शिकायत संबंधी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने आवेदन में ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर तथा पीपीओ नंबर सहित आवश्यक जानकारी अनिवार्य रूप से अंकित करें, ताकि शिकायतों का प्रभावी एवं शीघ्र निराकरण किया जा सके।

One thought on “डाक विभाग की पेंशन अदालत 30 जुलाई को”

Comments are closed.