• Sat. Nov 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 28, 2026
    Spread the love

    यशवंत सिंह के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी आर्थिक राहत का जरिया

    रायगढ़, 28 नवम्बर 2026/ कभी हर महीने बिजली बिल का इंतजार और उसके भुगतान की चिंता करने वाले धरमजयगढ़ निवासी यशवंत सिंह राठिया के घर में अब सूरज की रोशनी से बिजली तैयार हो रही है। घर की छत पर लगे सोलर पैनल ने उनकी जिंदगी में एक ऐसा बदलाव लाया है, जिससे न केवल बिजली खर्च से राहत मिली है, बल्कि घरेलू बजट में भी हर महीने बचत होने लगी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर यशवंत सिंह ने सौर ऊर्जा को अपने घर की जरूरत बनाया है। पिछले आठ महीनों से उन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है और उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।
    यशवंत सिंह राठिया के लिए हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना घरेलू खर्च का हिस्सा था। परिवार की अन्य जरूरतों के बीच बिजली बिल के लिए भी नियमित रूप से राशि निकालनी पड़ती थी। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। उन्हें पता चला कि घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर सूर्य की ऊर्जा से बिजली का उत्पादन किया जा सकता है और बिजली खर्च में राहत पाई जा सकती है। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसका लाभ लेने का निर्णय लिया और अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लिया। इसके बाद उनके घर में सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। देखते ही देखते हर महीने आने वाला बिजली बिल शून्य हो गया। जो राशि पहले बिजली बिल चुकाने में खर्च होती थी, अब वह परिवार की दूसरी आवश्यकताओं को पूरा करने में काम आ रही है।

    हर महीने 800 से 1000 रुपये की बचत

    यशवंत सिंह बताते हैं कि सोलर पैनल लगने से पहले उन्हें हर महीने 800 से 1000 रुपये तक बिजली बिल देना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलने के बाद पिछले आठ महीनों से उन्हें बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ रहा है। इससे परिवार को नियमित आर्थिक राहत मिल रही है। उनके अनुसार, योजना ने बिजली खर्च कम करने के साथ ही सौर ऊर्जा के महत्व को समझने का अवसर भी दिया है।

    खुद लाभ लिया, अब दूसरों को भी दिखा रहे राह

    योजना का लाभ मिलने के बाद यशवंत सिंह अब केवल अपने घर तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने आसपास के लोगों और पड़ोसियों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे लोगों को अपने अनुभव बताते हुए समझाते हैं कि घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली खर्च को कम किया जा सकता है। उनके घर में आया बदलाव आसपास के लोगों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए बिजली खर्च में राहत देने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का भी माध्यम बन रही है। सूरज की रोशनी का उपयोग कर वे अपने घर की बिजली जरूरतें पूरी कर रहे हैं और हर महीने होने वाली बचत का लाभ परिवार को मिल रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *