• Mon. Oct 12th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

वोटर टर्न आउट एप से मिला विधानसभाओं का मतदान प्रतिशत

Bychattisgarhmint.com

Nov 17, 2023

सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा के 11,1,3 और 5 बजे का मतदान प्रतिशत प्राप्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और मिजोरम के विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान प्रतिशत का रिकार्ड प्रति दो घंटे में अपडेट मिला। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के मतदाताओं के द्वारा किए गए मतदान का प्रतिशत सुबह 11 बजे तक जिले में 18.01 प्रतिशत, विधानसभा बिलाईगढ़ में 18.19 प्रतिशत और सारंगढ़ में 17.80 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार दोपहर 1 बजे तक जिले में 42.44 प्रतिशत, विधानसभा बिलाईगढ़ में 39.16 प्रतिशत और सारंगढ़ में 46.20 प्रतिशत मतदान हुआ। अपरान्ह 3 बजे तक जिले में 59.28 प्रतिशत, विधानसभा बिलाईगढ़ में 57.23 प्रतिशत और सारंगढ़ में 61.62 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार शाम 5 बजे तक जिले में 73.31 प्रतिशत, विधानसभा बिलाईगढ़ में 69.18 प्रतिशत और सारंगढ़ में 78.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

40 thoughts on “वोटर टर्न आउट एप से मिला विधानसभाओं का मतदान प्रतिशत”

Comments are closed.