• Mon. Oct 26th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

अनुमति जारी: बिलाईगढ़ विधानसभा में बीएसपी के अभ्यर्थी श्याम टंडन के 08 एजेंट कर सकेंगे स्ट्रांग रूम निगरानी

Bychattisgarhmint.com

Nov 20, 2023

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 नवंबर 2023/विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान समाप्ति के बाद ईव्हीएम मशीनों को विधानसभावार निर्धारित स्ट्रांग रूम में सील बंद कर सीआईएसएफ सुरक्षा बल के कड़ी सुरक्षा के साथ रखे हुए हैं। इनके अलावा विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी के अभिकर्ता (एजेंट) भी निर्धारित स्थान पर रहकर कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ से शर्तों के अधीन प्राप्त अनुमति पत्र से निगरानी कर सकते हैं।
बिलाईगढ़ विधानसभा-43 के अभ्यर्थी श्याम टंडन, बहुजन समाज पार्टी के द्वारा एजेंटों के फोटोयुक्त आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिनके आधार पर सुमन तान्दुलाने, अनुराग हिरवानी, गजानंद खुंटे, अमन निराला, सुनील खुंटे, विकास टंडन, मृगेन्द्र जांगड़े, अभिषेक कुर्रे को निगरानी करने का अनुमति पत्र प्रदान किया गया है। शर्त अनुसार निगरानीकर्ता को निर्धारित स्थल पर ही रहकर निगरानी करना होगा। एक समय में एक ही व्यक्ति निगरानी स्थल में उपस्थित रहेंगे। निगरानीकर्ता को अपने साथ किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, हथियार, लाठी इत्यादि रखना प्रतिबंधित है। इसके साथ ही शोर-शराबा, धूम्रपान,नशापान प्रतिबंधित है। निगरानीकर्ता को निर्वाचन आयोग, निर्वाचन अधिकारी एवं सुरक्षा अधिकारियों के निर्देश का पालन करना होगा। निगरानीकर्ता यदि निर्देशों एवं शर्तों के पालन नहीं करेंगे तो उनका अनुमति निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

34 thoughts on “अनुमति जारी: बिलाईगढ़ विधानसभा में बीएसपी के अभ्यर्थी श्याम टंडन के 08 एजेंट कर सकेंगे स्ट्रांग रूम निगरानी”

Comments are closed.