• Wed. Oct 14th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

मॉडिफाई साइलेंसर बेचने वाले दुकानदार पर कार्यवाही, शिवम ऑटो पार्ट्स लैलूंगा में थाना प्रभारी ने दी दबिश

Bychattisgarhmint.com

Jan 25, 2024

● दुकान में मिले दो मॉडिफाई साइलेंसर किया गया जप्त, लैलूंगा पुलिस की कार्यवाही

      रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर सड़कों में शोर मचा रहे मॉडिफाई साइलेंसर के साथ-साथ पुलिस टीम मॉडिफाई साइलेंसर बेचने वाले दुकानों पर भी दबिश दे रही है । आज दिनांक 25/01/2024 को थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा अपने स्टाफ के स्थानीय ऑटो पार्ट्स विक्रय करने वाले दुकानों को औचक चेक किया गया ।  जांच दौरान शिवम ऑटो पार्ट्स लैलूंगा के दुकान अंदर 02 मॉडिफाई साइलेंसर रखे हुए मिले । थाना प्रभारी द्वारा ऑटो पार्ट्स संचालक को कडे़ शब्दों में फटकार लगाये कि मॉडिफाई साइलेंसर बेचने पर पाबंदी होने की जानकारी के बावजूद मॉडिफाई साइलेंसर दुकान में रखा हुआ है । थाना प्रभारी द्वारा संचालक को नोटिस देकर इस्तगासा तैयार किया गया है जिसे शीघ्र न्यायालय पेश किया जावेगा ।  ज्ञात हो कि मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने अथवा बेचने वालों पर भारी जुर्माने का प्रावधान है । मॉडिफाई साइलेंसर पर आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी ।
11 thoughts on “मॉडिफाई साइलेंसर बेचने वाले दुकानदार पर कार्यवाही, शिवम ऑटो पार्ट्स लैलूंगा में थाना प्रभारी ने दी दबिश”

Comments are closed.