• Tue. Sep 29th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

इंडिया हमारे देश के लिए स्वीकार्य नाम, बदलकर ‘भारत’ करने की जरूरत नहीं : सिद्धरमैया

Bychattisgarhmint.com

Sep 5, 2023

बेंगलुरु, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि देश के लिए ‘इंडिया’ एक स्वीकार्य शब्द है और इसे अब ‘भारत’ के रूप में बदलने की जरूरत नहीं है।.उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया शब्द संविधान में निहित है और इसलिए ही इसे ‘कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। मुख्यमंत्री जी20 के लिए रात्रिभोज निमंत्रण पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ (भारत के राष्ट्रपति) लिखे जाने के बाद छिड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।.